दिल्ली परंपराओं और आधुनिकता का सटीक मिश्रण है। दिल्ली की यात्रा पर कोई भी व्यक्ति पर्यटन की विस्तृत शृंखला को निहार सकता है- ऐतिहासिक स्मारकों से आधुनिक वास्तुकला के आश्चर्यों तक, पारंपरिक बाजारों से मेगा मॉल्स तक और बगीचों से लेकर अध्यात्मिक केंद्रों तक। दिल्ली की यात्रा पर आए हैं तो इन प्रमुख ऐतिहासिक पर्यटन आकर्षणों को देखे बिना न जाएं- कुतुब मीनार, हुंमायूं का मकबरा, लाल किला और पुराना किला। ब्रिटिश काल में बने राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट अपने आप में खास है। लोटस टेम्पल और दिल्ली हाट जैसे आधुनिक पर्यटन केंद्र भी दिल्ली में है। इसके अलावा दिल्ली में कई स्मारक और संग्रहालय हैं, जैसे- राष्ट्रीय संग्रहालय, राजघाट, शांति वन, जंतर मंतर आदि।
दिल्ली के पर्यटन स्थल
दिल्ली को खरीदारों का स्वर्ग कहा जाता है। दिल्ली में खरीदारी के दौरान, पर्यटकों को कई वस्तुओं में विविध विकल्प मिल जाते हैं, जैसे- भारतीय कारपेट्स, रेशम, जेवर, चमड़े और चांदी के बर्तन, हस्तशिल्प, हाथ से प्रिंट किए सूती वस्त्र, रेडीमेड गारमेंट्स। आप किसी डिजाइनर लेबल, ब्रांडेड प्रोडक्ट या स्थानीय स्तर पर बने सामान की खरीदारी कर रहे हैं, तो आपको दिल्ली की यात्रा करते वक्त सब मिल जाएगा। फिर चाहे वह एयर-कंडीशंड मॉल्स हो या सड़क किनारे लगने वाली स्टॉल्स, आपको मोल-भाव जरूर करना होगा। यदि आपको किसी शहर को मनमोहक रूप से समझना है तो उसके बाजारों में घूमकर देखिए। दिल्ली में यात्रा के दौरान आप यह सुनिश्चित करें कि चांदनी चौक और चावड़ी बाजार जैसे पुरानी दिल्ली के बाजारों में घूमने का आपको भी मौका मिले। इन बाजारों में अपना अनूठा भारतीय माहौल है। दिल्ली में खरीदारी करने के अनुभव को यह और शानदार बना देगा। करोल बाग और हौजखास गांव में भी बाजार की दुकानें मिल जाएंगी। दिल्ली पर्यटन ने दिल्ली हाट में कलाकारों के लिए स्थायी दुकानें बनाई हैं, जो पिछले कुछ वर्षों से लोकप्रिय शॉपिंग मार्ट के तौर पर उभरी है।
विदेशियों के लिए दिल्ली भारत का प्रमुख एंट्री पॉइंट है। दिल्ली अच्छे-से जुड़ा हुआ है, जिससे विदेशी पर्यटक हवाई, रेल या सड़क मार्ग से बड़ी आसानी से दिल्ली पहुंच सकते हैं।
दिल्ली आने का सबसे अच्छा वक्त
दिल्ली की यात्रा का सबसे अच्छा वक्त है अक्टूबर से मार्च तक का वक्त। इस दौरान मौसम खुशनुमा होता है। पर्यटक शहर के अलग-अलग नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। गर्मियों में दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इस वजह से पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि वे गर्मियों में दिल्ली न आएं। उन्हें लू लगने की आशंका ज्यादा रहती है।
दिल्ली में घूमने के लिए जगहें
- इंडिया गेट
- राष्ट्रपति भवन
- लाल किला
- जामा मस्जिद
- गुरुद्वारा बांग्ला साहिब
- जंतर मंतर
- कुतुब मीनार
- बहाई मंदिर (लोटस टेम्पल)
- राज घाट
- पुराना किला
- लोधी गार्डन
- हुमायूं का मकबरा
- सफदरजंग का मकबरा
- अक्षरधाम मंदिर
- कनॉट प्लेस
- दिल्ली हाट
- लक्ष्मीनारायण टेम्पल (बिड़ला मंदिर)
- इस्कॉन टेम्पल
- नेशनल जूलॉजिकल पार्क
- निजामुद्दीन दरगाह
- राज घाट
- बिजय मंडल
- सुनहरी मस्जिद
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय केंद्र
- जमाली कमाली मस्जिद
- लाल कोट
- म्यूटिनी मेमोरियल (गदर स्मारक)
- कालका जी मंदिर
- राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र
- दिगंबर जैन मंदिर
- पांच इंद्रियों का बगीचा (गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस)
- राष्ट्रीय रेल संग्रहालय
दिल्ली कैसे पहुंचें
भारत की राजधानी नई दिल्ली में सालभर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। दुनिया के सबसे बड़े महानगरों में शुमार इस शहर तक पहुंचना मुश्किल नहीं है। देश के अलग-अलग हिस्सों और विदेशों से कई लगातार फ्लाइट्स, ट्रेन और बस इस शहर में पहुंचती हैं।
यदि आपको दिल्ली पहुंचना है तो यहां-वहां देखने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ आसान रास्ते बताएंगे, जिससे आप लाल किला, कुतुब मीनार, लोटस टेम्पल और काफी कुछ को अपने में समेटने वाले शहर तक पहुंच सकते हैं।
हवाई मार्ग से
दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया के सभी महत्वपूर्ण शहरों से जुड़ा हुआ है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से तकरीबन सभी बड़ी इंटरनेशनल एयरलाइंस अपनी फ्लाइट्स संचालित करती हैं। पालम डोमेस्टिक एयरपोर्ट एक घरेलू विमानतल है, जहां भारत के अन्य बड़े शहरों से आने वाली उड़ानें आती हैं।
नई दिल्ली को बाकी दुनिया से जोड़ने वाली बड़ी इंटरनेशनल एयरलाइंस
- ब्रिटिश एयरवेज- लंदन (हीथ्रो एयरपोर्ट)
- एयर फ्रांस – पेरिस से (चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट)
- चाइना एयरलाइंस – रोम- फ्यूमिसिनो
- जापान एयरलाइंस- टोक्यो
- श्री लंका एयरलाइंस – कोलंबो
I thought your article was very interesting
ReplyDelete